लोक मत है की आयुर्वेदिक दवाइयां गर्म होती है यह अक्सर सुनने को मिलता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट के नजरिए से यह लोक अपवाद और भ्रम है ।
सभ्यता के विकास से पहले ही आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान जन उपयोगी रहा है और आज भी है । आयुर्वेद ज्ञान का संकलन एनलाइटेड मास्टर्स रिसिया द्वारा किया गया है। कुछ दशकों से इस चिकित्सा कार्य करने वाले वैद्यो, चिकित्सकों के अभाव के कारण, अंग्रेजी दवाइयों का प्रचार-प्रसार अधिक प्रचलन में आने से, एलोपैथिक चिकित्सक बंधु बिना कुछ जाने समझे अक्सर आयुर्वेदिक दवाई सेवन करने वाले रोगियों को कहते हैं देसी दवाई गुर्दा फेल कर देगी आदि तथ्य विहीन डर पैदा करते हैं। मिथ्या प्रचार भ्रम से लोगों के जेहन में गलत छाप पड़ी , यह लोकमत इसी का प्रतिफल है।
आयुर्वेदिक दवाइयां रोग से बचाती हैं और रोगी की रक्षा भी करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा सिद्धांत विशाल और सरल है। रोग की पैथोफिजियोलॉजी और रोगी की प्रकृति के अनुसार सही दवा का चयन करना उचित निदान के बाद ही संभव होता है इसीलिए कहा जाता है आयुर्वेद रोग की जड़ पर वार करता है जिससे केवल लक्षण ही नहीं रोग का मूल कारण भी नष्ट हो जाता है। अर्थात शरीर की सभी रोगों का हल आयुर्वेद के पास है जबकि एलोपैथिक चिकित्सा में 40% बीमारियों का कारण का पता ही नहीं है एक सेट प्रोटोकॉल को देकर केवल बीमारी को नियंत्रित किया जाता है। महत्ता दोनों की है चयन आपको करना है कि कुछ दिन महीने साल दवा का सेवन करके ठीक होना है या एक ही तरह के तकलीफ में जीवन पर्यंत फंसे रहना है।
आयुर्वेदिक औषधि आप के शरीर के सेलुलर टिशु लेवल पर अपनी नेचुरल इंटेलिजेंस के कारण प्रभाव , रोग हरने, अच्छा स्वास्थ्य देने में कारगर है।
हर व्यक्ति का अपना एक बायोलॉजिकल कॉन्स्टिट्यूशन एक यूनिक नेचर होता है । जो जीवन पर्यंत एक जैसा रहता है रोगों की संभावना इसी के अनुरूप देखी जाती है। बायो लॉजिकल कॉन्स्टिट्यूशन और रोग की अवस्था के अनुसार इलाज औषधि चयन बिना कोई साइड इफेक्ट किए लाभकारी होती है। जो लोग इस बात को जानते समझते नहीं है वही लोकमत मानते हैं ।
आयुर्वेद केवल जड़ी-बूटी ही नहीं रोजमर्रा की जिंदगी में खानपान की जितने भी इनग्रेडिएंट्स प्राकृतिक ओरिजिन के हैं वह सभी आयुर्वेद है आपकी किचन घर का एक औषधालय है। उचित ज्ञान सही प्रयोग मानव कल्याण के लिए लाभकारी है।
Click Here For Video :- https://www.youtube.com/watch?v=8CuCNliVgsc&t=7s
* यदि आप मिलकर परामर्श एवं निदान लेना चाहते है तो एक बात का जरूर ध्यान दें क्वालिटी टाइम, क्वालिटी वर्क और क्वालिटी निदान के लिए आप अपना रजिस्ट्रेशन एक दिन पहले करके आए। Book your Appointment @ +91 8813830830 / +91 8813006685


