जब-जब संक्रामक बीमारियां देश में आपदा के रूप में आई हैं जनता इसकी शिकार हुई है। इतिहास गवाह है शुरू में प्रभाव का जोर रहता है समय के बीतने के साथ-साथ प्रत्यक्ष एवं परोक्ष संक्रमण शरीर में एंटी बॉडी बनाकर अपने आप रोग से लड़ने बचने में कारगर होने लगता है अर्थात उस संक्रमण विशेष के रहने पर भी जानलेवा साबित नहीं होता है थोड़े मोड़े लक्षणों एवं सामान्य चिकित्सा से ही ठीक हो जाता है। अधिक ध्यान उन लोगों को देने की आवश्यकता है जो लोग मधुमेह ह्रदय रोग ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से ग्रसित हैं या कोई ऐसा इलाज ले रहे हैं जिसमें स्ट्राइड या इम्यून सपेसिव दवा का सेवन है। विशेष रोकथाम के उपाय मैं रोग का पैथॉफिजियोलॉजी को समझ कर और लक्षणों की प्रबलता को ध्यान में रखकर मेडिकल मैनेजमेंट ही उचित होता है। आयुर्वेदिक नजरिए से रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर के ओज पर निर्भर करता है अर्थात ओज ही शरीर का सभी धातुओं का इसेंस है जो रोगों से लड़ने में मदद करता है। यही इम्यूनो ग्लोबिन है यही रोग प्रतिरोधक शक्ति है। अच्छी रोग प्रतिरोधक शक्ति यानी अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है। इम्यूनिटी का विकास केवल आहार से ही नहीं, आहार के पाचन,चूषण , प्राण वाइटल न्यूट्रिएंट्स और स्वस्थ मन भी है। अर्थात प्राण तेजस ओजस इन तीनों का योगदान इम्यून सिस्टम प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। सभी को ऐसा आहार लेना चाहिए जो उनकी प्रकृति के अनुकूल हो आसानी से पचने लायक हो और उचित मात्रा में प्राणशक्ति का प्रवाह हो। अब प्रश्न उठता है प्राण, तेजस और ओजस कैसे बेहतर रखें । त्रिफला चूर्ण को शहद और दो तीन बूंद घी प्रतिदिन सेवन फायदेमंद। प्राणायाम , अच्छी भूख , शरीर अनुकूल उचित आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। जैसे हर किसी को हर चीज माफिक नहीं होती है उसी तरह से इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले इंग्रेडिएंट्स भी सभी सूट नहीं करते हैं इसलिए आवश्यक है सही इनग्रेडिएंट का चयन और सेवन। जिन लोगों की प्रकृति वायु व कब की है उनके लिए हल्दी जिनका शरीर प्रकृति पित्त की है उनको आंवला मुलेठी और जिन लोगों की मिक्स प्रकृति है उन्हें गिलोय और त्रिफला का सेवन करना चाहिए। इम्यून सिस्टम को ताकत देने के लिए प्राणायाम व्यायाम भी आवश्यक है। फिर भी दी गई जानकारी जानकारी से कोई सवाल मन में उठता है, या विषयगत तकलीफ है तो वीडियो के डिस्क्रिप्शन में दिए गए लिंक पर लिखे एवं कांटेक्ट करें।lick Here for Video :- https://www.youtube.com/watch?v=XoYZVv_8cBs
For Online Consultation with World’s Renowned Nadi Expert Dr. Abhimanyu Bhargava (Wellness Coach / Ayurveda Consultants) Book your Appointment @ +91 8813830830 / +91 8813006685


